कुंवर अंकित सिंह बने एंटी करप्शन मिशन के उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यालय अध्यक्ष



एंटी करप्शन मिशन (HSS) ने संगठन के विस्तार और जनहित कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से कुंवर अंकित सिंह को उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यालय अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि कुंवर अंकित सिंह का नेतृत्व, ईमानदारी, पारदर्शिता और सामाजिक प्रतिबद्धता संगठन को उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूत बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान प्रभावी रूप से आगे बढ़ेगा।

कुंवर अंकित सिंह ने नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रदेशभर में संगठन को सशक्त बनाने, जनभागीदारी बढ़ाने तथा भ्रष्टाचार मुक्त, न्यायपूर्ण और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

एंटी करप्शन मिशन का उद्देश्य: ईमानदारी • पारदर्शिता • जवाबदेही

भ्रष्टाचार मुक्त भारत, समृद्ध भारत

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ